#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने भारत में अपने कार्यकाल को बताया अद्भुत, कहा- मेरा दिल जीत लिया

3

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत में अपने कार्यकाल, भारत-अमेरिका के बीच के संबंध और कनाडा में राजनीतिक अस्थिरता पर बात की। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में काम करना मेरे जीवन का सबसे अद्भुत काम रहा है। उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखने का सबसे बड़ा तरीका युद्ध को रोकना है। सबसे बड़ी चुनौती उन लोगों से है जो अपने शक्ति के आधार पर नियमों को परिभाषित करते हैं, चाहे वह दक्षिण चीन सागर हो, भारतीय महासागर हो या लाल सागर। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत दोनों यह समझते हैं कि सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और शांति बनाए रखने का एकमात्र तरीका सही नियमों का पालन करना है। भारत में अपने कार्यकाल के बारे में गार्सेटी ने कहा, ‘यह मेरे जीवन का सबसे अद्भुत काम रहा है। मुझे सही समय पर, सही जगह पर और सही रिश्ते के साथ यहां होने का मौका मिला। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि भारत उनके लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण देश है, जो पहले किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं कहा था।’ उन्होंने कहा, ‘अगर भविष्य पर काम करना है, तो भारत आओ। वहीं, मैंने यह भी देखा है कि भारत अब अमेरिका में निवेश और सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है। यह रिश्ता सीमाओं से परे और अनगिनत संभावनाओं वाला है। हम अगले सप्ताह बंगलूरू में नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहे हैं। भारत में आशा और प्रगति को देखकर हमें खुशी हो रही है। व्यक्तिगत तौर पर, भारत ने मेरा दिल जीत लिया है।’
कनाडा की मौजूदा स्थिति पर कही ये बात
कनाडा में राजनीतिक अस्थिरता पर उन्होंने कहा, ‘यह नेताओं के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। लोग अब रातों-रात समाधान चाहते हैं। वे चाहते हैं कि जटिल समस्याओं का हल जल्दी मिले। हमें यह समझना चाहिए कि शांति स्थापित करने के लिए कठिन और निरंतर काम की जरूरत है। मैं सोचता हूं कि दुनिया भर के लोग पुराने ढांचे पर फिर से विचार करने की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। नेताओं को आधुनिक समय की भावना को समझकर कार्य करना चाहिए।’ अदाणी के खिलाफ अभियोग पर अमेरिकी राजदूत ने कहा, ‘मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हमारे पास स्वतंत्र न्यायिक प्रणाली है, जो कई देशों से अलग है। हमने यहां उद्योगपतियों और बड़ी कंपनियों के साथ अद्भुत साझेदारी की है। मुझे उम्मीद है कि यह दृष्टिकोण आगे भी जारी रहेगा।’