#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

आजादी के जश्न के बीच दीपिका चिखलिया ने पाक PMO को टैग किया ट्वीट, लोगों ने लगाई क्लास

152

15 अगस्त 2022 यानी आज के दिन भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। आजादी के इस खास दिन को देशभर में जश्न की तरह मनाया गया। सरकार ने हर घर तिरंगा लगाने की मुहिम चलाई तो लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिनेमा जगत से जुड़े सितारों ने भी आज अपने घर में तिरंगा फहराया। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी अपने घर में तिरंगा फहराया, जिसकी तस्वीर सामने आई है। लेकिन इस मौके पर उनसे एक गलती भी हो गई, जिस वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, दीपिका चिखलिया ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने एक हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ है और दूसरे हाथ से वह सैल्यूट कर रही हैं। व्हाइट प्लाजो और कुर्ती पहने दीपिका काफी सुदंर लग रही हैं। उन्होंने अपना लुक भी सिंपल रखा है। इस ट्वीट में दीपिका ने लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’ लेकिन उन्होंने अपना यह ट्वीट भारत के प्रधानमंत्री को टैग करने की बजाय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल को टैग कर दिया है, जिस वजह से लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। दीपिका के इस पोस्ट पर लोग मजेदार अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने माना है कि यह उनसे गलती से हुआ है लेकिन कुछ लोग मजे लेने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यूजर्स ने अभिनेत्री के लिए मीम्स तक शेयर किए हैं और कुछ उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये क्या टैग कर दिया। पागल है क्या।’ दूसरे ने लिखा, ‘रिलैक्स करो दोस्तों, पाकिस्तान भी भारत का शहर है।’ तीसरे यूजर ने रामायण के लक्ष्मण का फोटो शेयर किया है, जिसमें लक्ष्मण कह रहे हैं, ‘हे प्रभु मुझे तो ये कोई माया जाल लगता है।’ बता दें कि दीपिका चिखलिया ने ‘रामायण’ सीरियल में सीता का किरदार निभाया था, जिसे आज भी कोई नहीं भूल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *