#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘इस कलयुग में आ रहा है भोला…’, जबरदस्त है अजय देवगन की ‘भोला’ का मोशन पोस्टर

273
सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों सिनेमाघरों में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग और उनका अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया है। अब अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर जारी हुआ था अब भोला का मोशन पोस्ट रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अजय देवगन का दमदार लुक नजर आ रहा है। बता दें कि इस फिल्म के मोशन पोस्टर में रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फैंस का यह इंतजार कुछ ही महीनों में खत्म होने वाला है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू की केमेस्ट्री ऑडियंस को देखने को मिलेगी। दोनों की साथ में यह 9वीं फिल्म होगी। बता दें कि ‘भोला’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था, अब फिल्म के कुछ और मोशन पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें अजय देवगन का अलग लुक देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को वन मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इंसानों से लड़ता है।भोला
इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के साथ अमाला पॉल भी अहम किरदार में दिखेंगी। यह भोला 30 मार्च 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन की भोला साउथ की सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। कैथी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसके बाद अजय देवगन ने इसे हिन्दी में बनाने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *