#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

ऋषि कपूर के बर्थडे पर नीतू कपूर ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, आलिया की मां ने कही ये बात

126
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। भले ही अभिनेता दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अभी भी उनके चाहने वालों में कमी नहीं आई है। आज से दो साल पहले अभिनेता इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे, लेकिन आज भी वह सभी के दिलों में जिंदा हैं। आज ऋषि कपूर के 70वें जन्मदिन के खास मौके पर सभी फैंस और उनके परिवार वाले याद कर रहे हैं। इसी क्रम में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए  अभिनेता को याद किया है। नीतू कपूर ने ऋषि जी के साथ तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की बधाई दी है और साथ में हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। इस तस्वीर में ऋषि और नीतू कपूर कलरफुल चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों ट्विनिंग करते भी दिखाई दे रहे हैं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि ऋषि जी अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों को चेहरों पर बड़ी सी स्माइल देखने लायक है। वह इन फोटोज में काफी कूल लग रहे हैं। नीतू कपूर की इस फोटो पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का भी कमेंट आया है। इसके अलावा फैशन डिजाइनर अनायता श्रॉफ भी ने हार्ट इमोजी कमेंट किया है। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषि जी के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। नीतू अक्सर ऋषि जी को याद करके भावुक भी हो जाती हैं।
नीतू-ऋषि कपूर

बता दें कि ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू एकदम अकेली हो गई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। जिससे उबरने के लिए उन्होंने साइकाइट्रिस्ट की सलाह भी ली थी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कभी- कभी, खेल-खेल में, दूसरा आदमी, धन दौलत, रफू चक्कर, जिंदा दिल, अमर अकबर एंथनी में साथ काम किया है। इसके अलावा दोनों लव आज कल (2009),  दो दूनी चार (2010) और बेशरम (2013) में साथ में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *