#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

फर्जी इंस्टीट्यूट चलाने के आरोप में अरेस्ट हुए भोजपुरी अभिनेता विनोद यादव, छात्रों को लगाया चूना

112

विनोद यादव भोजपुरी जगत का जाना माना नाम हैं। विनोद को फैंस उनकी फिल्मों को देखना काफी पसंद करते हैं। पिछले कई दिनों से अभिनेता कानूनी-पचड़ों में पड़े हुए हैं। अब एक बार फिर विनोद को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने पहले फर्जी अस्पताल चलाकर अपना नाम खराब किया था और अब उन्होंने पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के नाम पर 600 स्टूडेंट्स की लाइफ खराब कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से विनोद काफी चर्चा में चल रहे हैं, वजह है उनका गैरकानूनी काम करना। विनोद पर आरोप है कि वह एक फर्जी इंस्टीट्यूट चला रहे थे। आरोप है कि बरेली के इस इंस्टीट्यूट में किसी भी स्टूडेंट बिना सेमेस्टर एग्जाम के ही अगली क्लास में एडमिशन मिल जाता था। जब कई स्टूडेंट्स ने एग्जाम्स को लेकर दबाव बनाया तो उनसे यह कहा जाता था कि परीक्षा जल्द होगी। इस तरह बिना किसी परीक्षा और रिजल्ट के मेडिकल शिक्षा के नाम पर कई साल से यह काला धंधा चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  पीलीभीत रोड में बन्नुवाल कालोनी में चल रहे पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट पर काफी दिन बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस ने इंस्टीट्यूट से जब बच्चों के वैध कागज मांगे तो उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं था। यहां कई साल से फर्जीवाड़ा चल रह रहा था।Bhojpuri actor Vinod Yadav arrested for running Fake Paramedical Institute and in a Fraud case

स्टूडेंट्स के फर्जी  रजिस्ट्रेशन किया जाता था। यही नहीं, इन लोगों ने छात्रों को फर्जी डिग्री भी देनी शुरू कर दी थी। कई लोगों ने मिलकर इस इंस्टिट्यूट के बारे में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी, जिसके बाद सीएम कार्यालय से मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। ऐसे में पुलिस ने विनोद यादव को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले का जानकारी देते हुए पुलिस की तरफ से बताया गया कि इस इंस्टीट्यूट में किसी भी कोर्स के लिए कोई तय फीस नहीं थी। यह सारा काम दलाल  लोग करते थे। वह लोगों को अपने जाल में फंसा कर यहां लाते थे और अपना कमीशन लेकर चंपत हो जाते थे। ऐसे में कई कोर्स के लिए लाखों रुपये फीस के नाम पर  इन्होंने छात्रों को लूटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *