#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘भारत की विदेश नीति में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का योगदान’, प्रवासी भारतीय दिवस पर बोले जयशंकर

5

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को देश की विदेश नीति में एकीकृत करने की भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। नारी शक्ति विषय पर प्रवासी भारतीय दिवस पैनल में बोलते हुए उन्होंने बताया कि महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास भारत की विदेश नीति का एक हिस्सा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने विकसित भारत की दिशा में महिलाओं की भूमिका पर भी बात की। जी 20 शिखर सम्मेलन का हवाला देते हुए विदेश मंत्री ने कहा, “जब हमने जी 20 की मेजबानी की, तब हमने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर जोर दिया। इसे जी20 के वैचारिक ढांचे से स्वीकार कर लिया।” उन्होंने आगे कहा, “हम विशेषकर दक्षिण के देशों के साथ कई सारे विकास सहयोग करते हैं। हम 78 देशों में परियोजनाओं और क्षमता निर्माण के जरिए अलग-अलग तरीके से मौजूद हैं।” इस बारे में बात करते हुए कि कैसे महिलाओं का विकास आंतरिक रूप से विकसित भारत के विचार से जुड़ा है। जयशंकर ने कहा, “अगर आप इन मुद्दों का समाधान नहीं करते तब तक आप विकसित भारत की तरफ नहीं बढ़ सकते हैं। यदि भारत को एक आधुनिक, औद्योगिक, तकनीक-केंद्रित समाज बनना है तो हम 50 प्रतिशत प्रतिभा की उपेक्षा नहीं कर सकते।” केंद्रीय मंत्री ने रोल मॉल के महत्व पर प्रकाश डाला।

8-10 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित हुआ प्रवासी भारतीय दिवस
बता दें कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन आठ से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में किया गया। यह भारत सरकार का प्रमुख आयोजन है, जिसमें भारतीय प्रवासियों को जुड़ने और उन्हें एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है। इसका थीम विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 50 से अधिक विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी सदस्यों ने पंजीकरण कराया।