#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुंबई मनपा चुनाव के लिए भाजपा -शिवसेना पूरी तरह तैयार

176

आगामी मुंबई मनपा के होने वाले चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना की पूरी तैयारी है. मनपा पर भगवा झंडा (saffron flag) फहराने के लिए दोनों पार्टियां तैयार है. रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय शिरसाट ने ऐसा बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यह माना की मुंबई में शिवसेना की ताकत कम हो गई है.इसका  उदाहरण साल 2017 में हुए मनपा चुनाव में ही दिखाई दे दिया था.भाजपा को शिवसेना से  सिर्फ दो सीट कम मिली थी.. पिछली बार एकनाथ शिंदे के कारण ही शिवसेना को मनपा में सत्ता मिली थी. शिरसाट ने कहा कि अब असली शिवसेना  एकनाथ शिंदे के साथ है। जब कोई पार्टी टूटती है, तो कार्यकर्ता एक तरफ या दूसरी तरफ नहीं जाते हैं। उनके बीच फूट पड़ी है। संघ होता तो अलग कहानी होती.’ हालांकि हमारी कोशिश रहेगी कि मनपा  पर शिवसेना और भाजपा  का भगवा झंडा फहराया जाए. उसके बाद महापौर कौन होगा और स्थायी समिति का अध्यक्ष कौन होगा यह बाद का फैसला है। शिवसेना विधायक ने कहा, पहले सत्ता पर कब्जा करना जरूरी है। मुंबई मनपा में अपना महापौर बनाने का उद्धव ठाकरे गुट के दावे पर संजय शिरसाट ने कहा कि उनके दावे पूरी तरह झूठे है मुंबई मनपा सिर्फ शिवसेना और भाजपा सत्ता  आएगी। मेयर कौन बनेगा, कहा नहीं जा सकता। लेकिन, भगवा झंडा जरूर फहरेगा इसे कोई रोक नहीं सकता।”शिवसेना के पास बड़ी संख्या में सांसद, विधायक, नगरसेवक हैं तो ताकत कैसे कम की जा सकती है? इस बारे में पूछे जाने पर संजय शिरसाट ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि ताकत कम है। कुछ क्षेत्रों में हम पिछड़ जाते हैं। मुंबई मनपा  चुनाव विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों पर निर्भर करता है। स्थानीय चुनाव बहुत कठिन होते हैं.जो स्थानीय मुद्दे पर लड़े जाते है.

9 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *