#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मौसम साफ होते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 40 लाख पहुंचा दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा

163

मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार करने वाला है। अब तक सबसे अधिक 12.65 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री चारों धाम में दर्शन कर रहे हैं। इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुले। चारधाम यात्रा शुरू होते ही बारिश और बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परीक्षा ली, लेकिन चुनौतियों के आगे श्रद्धालुओं के पांव नहीं रुके। सरकार को बीच-बीच में यात्रा रोकनी पड़ी।वर्तमान में मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा फिर रफ्तार पकड़ ली है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चारधामों में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनेगा। पिछले साल 43 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का ब्योरा

धाम                       दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ                 12,65,979

बदरीनाथ                    12,32,496

गंगोत्री                       7,11,573

यमुनोत्री                    5,85,989

हेमकुंड साहिब          1,50,931

3 Comments

  1. Эта познавательная публикация погружает вас в море интересного контента, который быстро захватит ваше внимание. Мы рассмотрим важные аспекты темы и предоставим вам уникальныеInsights и полезные сведения для дальнейшего изучения.
    Подробнее можно узнать тут – https://mednarkoforum.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *