#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की इज्जत दांव पर, हारने वाली टीम SF की दौड़ से हो जाएगी बाहर!

590

शारजाह
लगातार दो हार से त्रस्त मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज और बांग्लादेश टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप एक मैच में शुक्रवार को जब आमने सामने होंगे तो उनके लिये यह मैच करो या मरो जैसा होगा क्योंकि इसमें हारने वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी।वेस्टइंडीज को जहां इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा वहीं बांग्लादेश को इंग्लैंड और श्रीलंका ने पराजित किया। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत रखने के लिये इन दोनों टीमों को अब जीत की दरकार है। वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी की अपनी कमजोरियों को दूर करने की जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ उसकी टीम केवल 55 रन पर ढेर हो गयी। उसके सभी बल्लेबाजों ने अपने विकेट इनाम में दिये। उन्होंने धीमी पिच पर एक दो रन चुराने के बजाय बड़े शॉट खेलने पर ध्यान दिया। दो बार के चैंपियन ने इसके बाद दूसरे मैच में अपना रवैया थोड़ा बदला और लेंडल सिमन्स को पारी संवारने का जिम्मा दिया लेकिन यह सलामी बल्लेबाज बेहद धीमा खेला तथा उन्होंने 35 गेंदों पर 16 रन बनाये जिससे टीम पर दबाव बढ़ा। इस कारण एविन लुईस जैसे अन्य बल्लेबाजों को जोखिम भरे शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाने पड़े। वेस्टइंडीज ने 11वें से 20वें ओवर के बीच 64 रन के अंदर आठ विकेट गंवाये और बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा। अगले मैच में सिमन्स की जगह रोस्टन चेज को लिया जा सकता है जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में नाबाद 54 रन बनाये थे। वह उपयोगी गेंदबाज भी हैं और स्पिन विभाग में विकल्प मुहैया करा सकते हैं। जैसन होल्डर के टीम से जुड़ने से वेस्टइंडीज को मजबूती मिली है। होल्डर ने इंडियन प्रीमियर लीग में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था। यूएई की परिस्थितियां हालांकि वेस्टइंडीज के ‘बिग हिटर’ के अनुकूल नहीं हैं। उसने यहां जो पिछले सात मैच खेले हैं उनमें उसे जीत नहीं मिली। इनमें टूर्नामेंट से पहले के दोनों अभ्यास मैच भी शामिल हैं। दूसरी तरह बांग्लादेश इस तरह के विकेटों पर खेलने का आदी है लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहा है। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराकर टूर्नामेंट में छठे रैंकिंग की टीम के रूप में प्रवेश करने वाली बांग्लादेश की टीम के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है। अपने पिछले पांच मैचों में से वह केवल दो में जीत दर्ज कर पाया। मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम के रूप में बांग्लादेश के पास प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं लेकिन वे सामूहिक योगदान देने में असफल रहे हैं। उसकी गेंदबाजी में अनुशासन की कमी दिखी और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उसके स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।

टीमें इस प्रकार हैं :
वेस्टइंडीज: 
कायरन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, ड्वेन ब्रावो, रोस्टन चेज, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, जैसन होल्डर, लेंडल सिमंस, रवि रामपॉल, आंद्रे रसेल, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर, अकील हुसैन।

बांग्लादेश: महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, मोहम्मद नईम, महेदी हसन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, नूरुल हसन, अफीफ हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शमीम हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम।

12 Comments

  1. Неотразимый стиль современных тактичных штанов, как сочетать их с другой одеждой.
    Секрет комфорта в тактичных штанах, которые подчеркнут ваш стиль и индивидуальность.
    Идеальные тактичные штаны: находка для занятых людей, который подчеркнет вашу уверенность и статус.
    Сочетание стиля и практичности в тактичных штанах, которые подчеркнут вашу спортивную натуру.
    Советы по выбору тактичных штанов для мужчин, чтобы подчеркнуть свою уникальность и индивидуальность.
    Тактичные штаны: вечная классика мужского гардероба, которые подчеркнут ваш вкус и качество вашей одежды.
    Тактичные штаны: универсальный выбор для различных ситуаций, которые подчеркнут ваш профессионализм и серьезность.
    тактичні штани піксель зсу https://dffrgrgrgdhajshf.com.ua/ .

  2. Свежие розы с доставкой к вашему порогу, порадуйте себя или близких.
    Букеты роз – лучший подарок для любого случая, доставка в удобное время и место.
    Уникальные букеты роз от лучших флористов, доставка по всему городу.
    Роскошные букеты роз для особых случаев, быстрое исполнение заказов.
    Изысканные композиции из роз, подарите частичку красоты близким.
    Соберите свой уникальный букет роз, круглосуточный сервис для вас.
    Элегантные композиции из роз, превратите обыденный день в праздник.
    Выберите свой идеальный букет роз, сделайте заказ онлайн.
    Красочные композиции из роз разных сортов, доступные цены и высокое качество.
    Роскошные букеты роз для особых моментов, и вы будете в восторге.
    Выберите свой звёздный букет роз, в удобное для вас время.
    Прекрасные букеты роз для ваших близких, насладитесь ароматом настоящей любви.
    купить цветы купить цветы .

  3. Разнообразие фурнитуры для плинтуса, найдите идеальный вариант.
    Прочные материалы для плинтуса, не подведут вас в эксплуатации.
    Простота установки элементов плинтуса, без лишних усилий.
    Современные решения для отделки плинтуса, подчеркните стиль своего интерьера.
    Эко-варианты элементов для плинтуса, экологичный выбор для вашего дома.
    Популярные цветовые решения для фурнитуры плинтуса, подчеркните цветовую гамму своего интерьера.
    Эксклюзивные варианты фурнитуры для плинтуса, выразите свою индивидуальность через дизайн.
    Рекомендации по заботе о фурнитуре для плинтуса, для безупречного результата.
    Креативные решения для отделки плинтуса, создайте уютный и стильный дом.
    Фурнитура для плинтуса в классическом стиле, сделайте свой дом роскошным и элегантным.
    производители фурнитуры https://furnituradlyaplintusamsk.ru/ .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *