#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

शुभमन गिल अस्पताल से होटल पहुंचे, रिकवरी जारी; पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल

258

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने पहला मैच भले ही जीत लिया हो, लेकिन भारतीय टीम की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अहम मौकों पर भारत का शीर्ष क्रम फेल होता रहा है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही हुआ। वहीं, टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। गिल डेंगू से पीड़ित हैं और उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी। इसके बाद उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वह अस्पताल से वापस होटल आ चुके हैं और रिकवर कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनके खेलने की संभावना बेहद कम है। विश्व कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत से ठीक पहले गिल की तबीयत खराब हुई। वह डेंगू से संक्रमित हुए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए। अब मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गिल को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी। एक रात अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गिल का प्लेटलेट काउंट 1,00,000 से कम हो जाने के बाद आठ अक्तूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगली सुबह ही उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद से वह होटल में हैं और लगातार उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। डेंगू से उबरने में आमतौर पर 7-10 दिन लगते हैं, लेकिन इसके बाद गिल के सामने असली चुनौती मैच फिट होने की होगी। हालांकि, 19 अक्तूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच तक वह आसानी से फिट हो सकते हैं। 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान और 14 को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गिल का खेलना मुश्किल है। अगर इन दोनों मैच में ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन करते हैं और टीम इंडिया जीत हासिल करने में सफल रहती है तो गिल के लिए प्लेइंग-11 में फिर से जगह बनाना भी मुश्किल हो सकता है। गिल को अधूरी फिटनेस के साथ प्लेइंग 11 में शामिल करने का जोखिम रोहित शर्मा नहीं लेना चाहेंगे। क्योंकि, विश्व कप लंबा टूर्नामेंट है और वह उमस भरी गर्मी में 100 ओवर का मैच खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। खासकर गिल जैसे खिलाड़ी के लिए, जो 50 ओवर फील्डिंग करने के साथ लंबी पारी खेलते हैं और कई बार 80-90 ओवर तक मैदान में रहते हैं।

204 Comments

  1. В этом обзорном материале представлены увлекательные детали, которые находят отражение в различных аспектах жизни. Мы исследуем непонятные и интересные моменты, позволяя читателю увидеть картину целиком. Погрузитесь в мир знаний и удивительных открытий!
    Подробнее – https://nakroklinikatest.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *