#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

सुप्रिया श्रीनेत ने दिलजीत दोसांझ को सराहा; पूर्व PM को कॉन्सर्ट समर्पित करने के लिए की तारीफ

3

गायक दिलजीत दोसांझ ने गुवाहाटी में हुए अपने संगीत कार्यक्रम को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित किया। इसकी कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम दिलजीत दोसांझ को मनोरंजन जगत के उन लोगों से अलग करता है, जिन्होंने पूर्व पीएम के प्रति सम्मान व्यक्त नहीं किया। गायक दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गुवाहाटी में हो रहे कॉन्सर्ट में बोल रहे हैं। इसमें दिलजीत कह रहे हैं कि वह अपने आज के कॉन्सर्ट पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने बहुत साधारण जीवन जिया। उन्होंने कभी भी पलटकर जवाब नहीं देते थे या बुरा नहीं बोलते थे, यह राजनीति जैसे पेशे में बिल्कुल असंभव है। वीडियो में दिलजीत यह भी कह रहे हैं कि क्या आपने कभी लोकसभा का सेशन देखा है? हमारे राजनेता नर्सरी क्लास के बच्चों की तरह लड़ते हैं। लेकिन मनमोहन सिंह की खूबी थी कि उन्होंने कभी किसी के बारे में गलत नहीं कहा। दिलजीत दोसांझ ने मनमोहन सिंह को याद करते हुए शेर पढ़ा कि ‘हजारों जवाबों से मेरी खामोशी अच्छी, न जाने कितने सवालों की आबरू रखे है।’ उन्होंने युवाओं से कहा कि आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि जो बुरा-भला कह रहा है, वह भी भगवान का अवतार है। हो सकता है कि आपको आंका जा रहा हो कि आप स्थिति को कितनी अच्छी तरह संभालते हैं। कार्यक्रम में दिलजीत दोसांझ ने पूर्व पीएम को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने पूरी उम्र देश की सेवा की। वह पहले ऐसे सिख थे, जिनके भारतीय नोट पर हस्ताक्षर थे। मैं उनको नमन करता हूं। उन्होंने देश से प्यार किया और अपना जीवन देशसेवा में बिताया। इसके बाद एक बड़ी स्क्रीन पर लिखकर आता है कि दिग्गज को श्रद्धांजलि। गायक दिलजीत दोसांझ के इस कदम की कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भीड़ से अलग खड़े होने और चमकने के लिए एक साहसी व्यक्ति की जरूरत होती है। दिलजीत दोसांझ ने अपना संगीत कार्यक्रम डॉ. मनमोहन सिंह जी को समर्पित किया। यह एक ऐसा भाव है जो उन्हें फिल्म उद्योग के अधिकांश लोगों से अलग करता है। वे कायर लोग हैं, जिनमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करने की भी शालीनता नहीं थी। भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद खेल और फिल्म जगत की हस्तियों की चुप्पी को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने निराशाजनक बताया था।