
मुंबई। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से रुक-रुक कर चल रही आर्थिक गाड़ी अब पूरी तरह रफ्तार में आ गई है। यही वजह है कि बाजार में एक बार फिर रौनक लौट रही है। खासकर सोने के बाजार में ज्यादा उछाल देखी जा रही है। इस बार अक्षय तृतीया से फिर सोने का बजार गुलजार हो रहा है। दरअसल अक्षयतृतीया से शुरू हो रही शादियों का सीजन इसकी वजह है। आगामी दिनों में शादी के शुभ मुहूर्तों को देखते हुए लगभग ८०० करोड़ का सोना बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र में औसतन ७ से ८ लाख शादियों के होने के अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।
राज्य में महामारी का प्रकोप कम होने के कारण इस बार लोग शादी के सीजन को भुनाने का प्रयास करेंगे। पिछले दो वर्षों से रुकी शादियां अब संपन्न कराने की तैयारी में लोग लगे हैं। जानकारों के अनुसार इस वर्ष ३ तारीख अक्षयतृतीय से १५ जून तक ज्यादातर शादियां आयोजित होंगी। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग सोने-चांदी के गहनों की खरीदी में जुट गए हैं। लगभग ७ से ८ लाख शादियों के लिए महाराष्ट्र में सर्राफा बाजार भी पूरी तरह से तैयार है और ८०० करोड़ के व्यापार के लिए मार्वेâट उफान पर है।
सर्राफा बाजार के लिए खुशी की बात
इंडियन बुलियन असोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार जैन के अनुसार बाजार अब खुल चुका है और लोग खुलकर खर्च भी कर रहे हैं। शादियों के सीजन में इस बार लोग सोना खरीदी और चांदी खरीदी में खूब रुचि ले रहे हैं। दुकानों में लोग अभी से गहने पसंद करके बुकिंग कर रहे हैं। ऑर्डर के लिए लोगों ने विशेष रूप से अक्षय तृतीया का दिन ३ मई निर्धारित किया है। आर्डर इस प्रकार से आ रहे हैं कि उसे पूरा करने के लिए हमें अतिरिक्त कर्मचारियों को नौकरी पर रखना पड़ा है। यह सर्राफा बाजार के लोगों के लिए खुशी की बात है। पिछले २ वर्षों से ढीले पड़े व्यवसाय को अब पूरी रौनक से मिली है।
सोने की खरीदारी के लिए दुकान पर आई ग्राहक वंदना जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया शुभ माना जाता है और इस दिन सोने की खरीदारी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने पर साल भर घर में लक्ष्मी (संपन्नता) बनी रहती है और खुशियों का माहौल रहता है। एक अन्य ग्राहक ने बताया कि शादी जून के पहले सप्ताह में है लेकिन उसके लिए गहने का ऑर्डर अभी से देना पड़ रहा है ताकि समय से गहने मिल सके।
вывести из запоя цена вывести из запоя цена .
вывод из запоя круглосуточно http://vyvod-iz-zapoya-ekaterinburg11.ru .
Пошаговая инструкция по безопасной покупке диплома о высшем образовании