#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

PM पर निशाना साधने को लेकर विपक्षी दलों पर भड़के शिंदे, कहा- शेर से नहीं लड़ सकतीं भेड़-बकरियां

227

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को जमकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। यहां तक की उन्होंने पीएम को शेर तक बता दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के बारे में सोचते हैं, लेकिन भेड़-बकरियां जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकतीं। शिंदे ने श्रीनगर में एक हिंदी समाचार चैनल से कहा कि मैं विपक्षी दलों को गिद्ध नहीं कहूंगा, लेकिन भेड़-बकरियां जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ नहीं आ सकतीं। उन्होंने कहा कि शेर हमेशा शेर होता है और वही जंगल पर राज करेगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता ने कहा कि वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के बारे में सोचता है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कहीं भी विपक्ष टक्कर दे रहा है।

215 से अधिक विधायक हमारे साथ

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की स्थिति पर शिंदे ने कहा कि अजित पवार के हमारे साथ आने के बाद हमें 215 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं। लोग तय करेंगे कि वे कैसे व्यक्ति को चाहते हैं, जो उनके लिए काम करता है या जो केवल घर पर बैठता है। विपक्षी खेमे के नेताओं को निशाना बनाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों पर शिंदे ने कहा कि ईडी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जिन पर भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह है। यह किसी को यूं ही परेशान नहीं करता है।

7 Comments

  1. Этот медицинский обзор сосредоточен на последних достижениях, которые оказывают влияние на пациентов и медицинскую практику. Мы разбираем инновационные методы лечения и исследований, акцентируя внимание на их значимости для общественного здоровья. Читатели узнают о свежих данных и их возможном применении.
    Получить дополнительную информацию – https://mednarkoforum.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *