#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

अब अयोध्या में आशियाना बनाएंगे बिग बी? मेगास्टार ने श्रीराम की नगरी में खरीदा प्लॉट!

72
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके लिए भव्य आयोजन होगा। समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। देश में इस समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों को निमंत्रण मिल चुका है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बॉलीवुड के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे हैं। वही, दूसरी ओर मेगास्टार अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक खास खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी ने अयोध्या में प्लॉट खरीदा है।
सरयू में खरीदा प्लॉट
अयोध्या में सबसे प्रतिष्ठित राम मंदिर के निर्माण के साथ, कई दिग्गजों ने पहले ही शहर में अपना पैसा निवेश करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने द सरयू में एक प्लॉट खरीदा है। इसकी कीमत कथित तौर पर 14.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विरल भियानी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ ने मुंबई स्थित बिल्डर्स, द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के जरिए सरयू में जमीन का एक टुकड़ा खरीदा है। बिग बी की यह जमीन 10,000 वर्ग फुट में फैली हुई है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेता ने भुगतान करके सौदा पक्का कर लिया है। अमिताभ की यह संपत्ति राम जन्मभूमि मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर स्थित है। अमिताभ बच्चन का प्रयागराज में हुआ, जो अयोध्या से ज्यादा दूर नहीं है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन को भी उनके परिवार के साथ आमंत्रित किया गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ बिग बी की आगामी फिल्म है। इसमें वे प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे।