#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

इंडिया ग्लोबल फोरम के निवेश सम्मेलन को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, अगले महीने होगा आयोजन

55

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने होने वाले इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री 6 मार्च को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ‘एनएक्सटी 10’ थीम के तहत, इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) भारत के विकास के अगले दशक की पड़ताल करेगा क्योंकि यह देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। ‘एनएक्सटी 10’ में का आयोजन पांच से 10 मार्च के बीच होगा जिसमें कारोबार, राजनीति, कला और संस्कृति की दुनिया की प्रमुख हस्तियां शामिल होंग। इस बैठक के दौरान अगले दस साल में भारत की अर्थव्यवस्था और भूराजनीतिक स्थिति के संकेतों पर चर्चा की जाएगी। ‘भारत के बारे में विश्लेषकों को क्या गलत लगता है’ शीर्षक वाले एक बहुप्रतीक्षित सत्र में, केंद्रीय मंत्री अमित शाह भारत के विकास, राजनीति और समाज के बारे में पश्चिमी जगत में सुर्खियों में रहने वाले हेडलाइंस पर अपने विचार रखेंगे। आईजीएफ के संस्थापक और अध्यक्ष मनोज लाडवा ने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह के इंडिया ग्लोबल फोरम में इस तरह के पहले संबोधन का न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर उत्सुकता से इंतजार किया जाएगा। मुझे यकीन है कि वह अपनी स्पष्ट शैली में, आज के भारत के बारे में अपने आकलन और आने वाले दशक के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे।”