#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

इस दिन शादी रचाएंगे रणदीप-लिन, मणिपुर जाएगी बरात तो मुंबई में होगा रिसेप्शन

141
अभिनेता रणदीप हुड्डा नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तारीख भी सामने आ गई है। खुद अभिनेता ने इसका एलान सोशल मीडिया पर किया है। बता दें कि अभिनेता इसी महीने घोड़ी चढ़ने वाले हैं। लिन और रणदीप का शुभ विवाह 29 नवंबर 2023 को होगा। बता दें कि काफी वक्त से दोनों की शादी को लेकर खबरें चल रही हैं। आज अभिनेता ने खुद शादी की डेट कंफर्म कर दी है। रणदीप हुड्डा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर साझा किया है। इसमें उन्होंने शादी की तारीख, वेन्यू और रिसेप्शन आदि की जानकारी दी है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘हमारे पास एक खुशखबरी है।’ साझा किए गए पोस्टर में लिखा है, ‘जिस तरह ‘महाभारत’ में अर्जुन ने मणिपुर की योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से विवाह किया था, हम भी अपने परिवारीजनों और मित्रों के आशीर्वाद से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं’।
Randeep hooda Announces wedding Date with Lin Laishram Actor shares post says we are getting married

अभिनेता ने आगे लिखा, ‘आप सभी के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम 29 नवंबर 2023 को शादी करने जा रहे हैं।’ बता दें कि अभिनेता की शादी मणिपुर में होगी। पोस्ट में उन्होंने यह जानकारी भी दी गई है। उन्होंने लिखा है, ‘हमारी शादी इम्फाल, मणिपुर में होगी। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा।’ पोस्ट में आगे लिखा है, ‘हम अपने जीवन की एक नई यात्रा का आरंभ करने जा रहे हैं, इसमें हमें आपके प्रेम और आशीर्वाद की जरूरत है। इसके लिए हम हमेशा आपके आभारी हैं। सप्रेम-लिन और रणदीप’। अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स अभिनेता से यह भी पूछ रहे हैं कि हरियाणा में रिसेप्शन कब होगा? बता दें रणदीप मूल रूप से हरियाणा से हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी में मणिपुर के पारंपरिक परिधान पहनेंगे।  बताया जा रहा है कि इस शादी में मणिपुरी लोक गीतों से मेहमानों का स्वागत किया जाएगा और पारंपरिक पकवान परोसे जाएंगे।