#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

खुला जीत का खाता! …मुंबई ने राजस्थान को ५ विकेट से हराया

562

मुंबई।  मुंबई इंडियंस ने कल जीत का खाता खोल दिया। लगातार ८ मैच हारनेवाली मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को ५ विकेट से हराकर जीत हासिल की। मुंबई के सामने १५९ रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम ने आखिरी ओवर में ५ विकेट खोकर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा ५१ रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने ३५ रन बनाए। मौजूदा टूर्नामेंट में शुरुआती ८ मैचों में मिली लगातार हार के बाद मुंबई की ये पहली जीत रही। टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि मुंबई ने ये मैच कप्तान रोहित शर्मा के ३५वें जन्मदिन के मौके पर जीता है। वहीं राजस्थान की ९ मैचों में ये तीसरी हार है। टीम ने अब तक ६ मैच जीते हैं। इससे पहले राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ६ विकेट खोकर १५८ रन बनाए थे। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा ६७ रन की पारी खेली थी। मुंबई की ओर से रिले मेरेडिथ और ऋतिक शौकीन ने २-२ विकेट लिए। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी है। एक बार फिर वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मैच में वे ५ गेंदों पर सिर्फ २ रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। इस सीजन रोहित के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। रोहित के जोड़ीदार ईशान किशन को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वो भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। किशन के बल्ले से १८ गेंद में २६ रन निकले। इस दौरान उन्होंने ४ चौका और एक छक्का लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *