#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

62

टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने टीवी शो ‘बनेगी अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट और अदालत’, ‘दीया और बाती’ हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं। अभिनेता के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक हो गए हैं। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है। ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में नजर आ रहे थे। अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ भी शामिल है। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था। ऋतुराज सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की थी। साल 1993 में मुंबई चले आए और अभिनय को बतौर करियर के रूप में चुना।  ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज सिंह ने 12 वर्षों तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) के साथ दिल्ली में थिएटर में काम किया था और जी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय हिंदी टीवी गेम शो, तोल मोल के बोल में अभिनय किया था।  एक्टर के दोस्त  अमित बहल ने बताया, ‘हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय से अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटने के दौरान कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।’
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि  
सोशल मीडिया पर फैंस के साथ टीवी की दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सुलझे हुए अभिनेता को ऊपर वाले ने जल्दी बुला लिया।’दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अनुपमा में उनका अभिनय सराहनीय रहा है। मैं उनकी वजह से ही शो देखता था। यह कोई उम्र नहीं थी जाने की।’ अभिनेता ऋतुराज सिंह के अंतिम दर्शन के लिए बुधवार सुबह 9 बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार भी बुधवार को ही सुबह 10.30 बजे मुंबई स्थित ओशिवारा हिंदू श्मशान भूमि  पर किया जाएगा।