#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

नकली रिवॉल्वर से लोकल में लूटपाट

213

मुंबई। लोकल ट्रेन में महिलाओं से लूटपाट करनेवाली एक किन्नर को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किन्नर एक नकली रिवॉल्वर दिखाकर लूटपाट करती थी। पुलिस ने इस रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। किन्नर नशे की आपूर्ति करने के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देती थी।
जीआरपी बोरीवली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला भिवंडी की निवासी है। महिला प्रतिदिन दादर स्थित फूल मार्वेâट में फूल बेचने आती थी और दादर से वसई होते हुए वापस घर जाती है। पीड़िता के मुताबिक गुरुवार सुबह दादर स्टेशन से घर जाने के लिए विरार तेज लोकल पकड़ी थी। डिब्बे में करीब चार महिलाएं यात्रा कर रही थीं। ट्रेन करीब ६ बजे अंधेरी स्टेशन पहुंची, तभी आरोपी किन्नर ट्रेन में सवार हो गई। शराब के नशे में किन्नर ने पीड़िता से पैसे मांगे और अन्य यात्रियों से पैसे इकठ्ठा करके देने को कहा, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पर्स से नकली बंदूक निकाली और महिला को दिखाकर उससे चार हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद चलती ट्रेन से कूदकर दूसरी गाड़ी से मुंबई सेंटर की तरफ फरार हो गई, जिसकी शिकायत महिला ने बोरीवली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।
सहायक पुलिस निरीक्षक दर्शन पाटील ने बताया कि घटना के बाद से स्टेशन पर लगाए गए सीसीटीवी फुटेज की जांच सहित मुखबिरों को एक्टिव किया गया था। हालांकि घटना के समय पीड़ित महिला ने फोन में किन्नर की फोटो निकाली थी। फोटो के आधार पर किन्नर की पहचान हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *