#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

नीदरलैंड की मंत्री ने भारत को बताया बड़ी भू-राजनीतिक ताकत, PM मोदी के कामों की तारीफ की

60

नीदरलैंड की विदेश व्यापार एवं विकास सहयोग मंत्री लिजे श्रेइनमाकर ने गुरुवार को भारत को अपने देश के लिए एक बड़ा भू-राजनीतिक खिलाड़ी बताया। उन्होंने भारत को एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच बहुत अच्छी आर्थिक साझेदारी है। दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 20 बिलियन यूरो का है और भविष्य में यह संख्या बढ़ सकती है। दोनों देशों के संबंधों पर श्रेइनमाकर ने कहा, हमारे लिए भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी है। यही वजह है कि हम वास्तव में भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं। मेरा मानना है कि हमारे बीच पहले ही बहुत अच्छा आर्थिक सहयोग है, साथ ही अच्छा समुद्री सहयोग भी है। यही वजह है कि मैं यहां हूं। हमारे बीच 20 बिलियन यूरो के आर्थिक संबंध हैं। मेरा मानना है कि हम इस संख्या को बढ़ा सकते हैं। भारत के प्रधानमंत्री मोदी के काम के बारे में पूछे जाने पर नीदरलैंड की मंत्री ने कहा, आप देख रहे हैं कि भारत वास्तव में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी बन रहा है। मुझे लगता है यह आपके प्रधानमंत्री के काम करने के तरीके की वजह से हैं। उन्होंने भारत को वास्तव में मानचित्र पर ला दिया है। उस लिहाज से आप सचमुच कह सकते हैं कि उनकी बड़ी भूमिका है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्रेइनमाकर ने कहा कि नीदरलैंड के लिए भारत एक बड़ा भूराजनीतिक और आर्थिक खिलाड़ी है। उन्होंने कहा, हमारे लिए यह जरूरी हैकि हम भारत को वास्तव में इस क्षेत्र में एक बड़े भू-राजनीतिक और आर्थिक खिलाड़ी के रूप में देखें। इसलिए जब हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के बारे में बात करते हैं, तो हम भारत के बिना ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए हमें भारत की जरूरत है। यही वजह है कि मैं यहा हूं। श्रेइनमाकर ने अपनी मुंबई यात्रा पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एयर डिफेंस एंड कमांड फ्रिगेट नीदरलैंड मेजेस्टी शिप (एचएनएलएमएस) ट्रॉम्प लाल सागर से रवाना हुआ और अब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में है। उन्होंने कहा, मैं यहां मुंबई आकर बहुत खुश हूं।