#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन: महाराष्ट्र सरकार का एलान- राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

233

महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि मशहूर संगीतकार पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सीएम उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने संगीतकार पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक जताया है। साथ ही सीएम ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सीएमओ ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया है। शोक जताते हुए सीएम ठाकरे ने कहा कि भारतीय संगीत के एक सम्मानित युग का अंत हुआ है। पंडित शर्मा और संतूर वाद्य का अटूट संबंध रहा है। संतूर को उनके नाम से जाना जाता था। पंडित शर्मा के संतूर वादन और उनकी अलौकिक आवाज ने न केवल भारतीयों बल्कि दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग लोक कहा जाता है। इसी भूमि से पंडित जी ने न केवल देश बल्कि दुनिया भर को संगीत की लहरों से रूबरू कराया।  पंडित शिवकुमार ने संतूर से दुनिया को परिचित कराया। यह पंडित शर्मा की निरंतर साधना का योगदान है, भारतीय संगीत क्षेत्र पंडित शर्मा के योगदान को कभी नहीं भूल सकता। वहीं, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। संतूर और भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने में पंडित शिव कुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान था। राज्यपाल ने संतूर वादक को एक महान कलाकार, गुरु, शोधकर्ता, विचारक और सबसे बढ़कर एक दयालु इंसान बताया। कोश्यारी ने कहा कि पंडित शिव कुमार शर्मा ने कई शिष्यों का मार्गदर्शन किया और अपने विविध योगदानों से संगीत की दुनिया को समृद्ध किया।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर ट्वीट करके दुख जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पंडित शर्मा के निधन से गहरा दुख’ हुआ है। पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता को संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। साथ ही उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी पंडित शर्मा को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है  कि मशहूर संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार सुबह में कार्डियक अरेस्ट के कारण मुंबई में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। बता दें कि पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा। बॉलीवुड में ‘शिव-हरी’ नाम से मशहूर शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानों में संगीत दिया था। इसमें से सबसे प्रसिद्ध गाना फिल्म ‘चांदनी’ का ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’ रहा, जो दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *