#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

परमबीर सिंह, प्रदीप शर्मा, डॉन रवि पुजारी समेत 28 पर एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज, झूठे मामले में फंसाकर पैसे ऐंठने का आरोप

612

मुंबई
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उनके ऊपर एक के बाद एक एफआईआर दर्ज की जा रही है। मुंबई, ठाणे समेत राज्य के कई जिलों में शिकायतों और एफआईआर को दर्ज करने का सिलसिला शुरू है। एफआईआर सिर्फ परमबीर सिंह तक ही सीमित नहीं है। उनके अलावा कुछ डीसीपी, एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों को भी नामजद किया गया है।
प्रदीप शर्मा का भी नाम एफआईआर में दर्ज
हालांकि कहानी में यहां एक नया ट्विस्ट आया है। अब परमबीर सिंह के साथ एक एफआईआर में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा और अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सहित 28 लोगों के खिलाफ करोड़ों रुपयों की हप्ता वसूली का मामला ठाणे शहर में दर्ज किया गया है। प्रदीप शर्मा मनसुख हत्याकांड और एंटीलिया विस्फोटक मामले में जेल में बंद हैं। प्रदीप शर्मा ने परमबीर सिंह के अंडर में काम भी किया है। फिलहाल इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ ठाणे में हफ्तावसूली का मामला दर्ज किया गया है।
करोड़ों की वसूली का आरोप
इस मामले में शिकायतकर्ता केतन तन्ना, सोनू जालान, रियाज़ भाटी ने उन्हें जबरन झूठे मामले में फंसाकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। फिलहाल दर्ज तमाम एफआईआर में आखिर पुलिस किस तरह का एक्शन परमबीर सिंह और अन्य आरोपियों पर लेगी यह तो वक्त तय करेगा।
परमबीर सिंह द्वारा पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए आरोपों के बाद उनकी भी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिंह ने अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उसके बाद पहले सीबीआई और अब ईडी भी उनके खिलाफ जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *