#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘पीएम मोदी लक्षद्वीप जाते हैं, लेकिन मणिपुर क्यों नहीं गए?’ कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

86

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘पीएम मोदी नई नई जगह जाकर फोटोशूट कराते हैं लेकिन वह मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते। मोदी जरूरतमंदों के बीच क्यों नहीं गए? कांग्रेस की यात्रा जन-जागृति के लिए है।’ बीते शीतकालीन सत्र में विपक्षी सांसदों के निलंबन पर खरगे ने कहा कि ‘जो सांसद शांत थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विपक्षी पार्टियों को संसद में अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला।’
प्रधानमंत्री के मणिपुर नहीं जाने पर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘मणिपुर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, लेकिन पीएम मोदी वहां जाने के बजाय बीच पर चले गए। स्वीमिंग करते हुए फोटो सेशन कराया। निर्माणाधीन राम मंदिर पर फोटो खिंचाने चले गए या केरल और मुंबई चले गए। वह सभी जगह जा रहे हैं, आप भगवान के दर्शन की तरह सभी जगह उनकी तस्वीरें देख सकते हैं, लेकिन वह मणिपुर क्यों नहीं गए?’ दरअसल भारत का उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर बीते कई महीनों से जातीय हिंसा से जूझ रहा है। मणिपुर के बहुसंख्यक मैतई समुदाय को जनजातीय आरक्षण का लाभ देने के फैसले के खिलाफ राज्य में हिंसा शुरू हुई थी, जिसमें अभी तक 200 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो जारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो जारी किया। इस दौरान खरगे ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है। खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ‘जब हमने संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश की तो सरकार ने हमें बोलने नहीं दिया। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। यही वजह है कि हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए लोगों के बीच जा रहे हैं ताकि हम उनकी बात सुन सकें और हमारी बात कह सकें।’ कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। खास बात है कि राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी।