#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह पहुंचे महाकाल के दरबार, भस्म आरती में लिया भाग

68

अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह ने शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भस्म आरती दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की अद्भुत भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों ही बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि शुक्रवार सुबह लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह परिवार सहित बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक भी किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोक निर्माण से लोक कल्याण करना चाहता हूं आज अद्भुत सुखद संयोग ही था कि मुझे बाबा महाकाल के दर्शन हो गए। अनेक जन्मों के पुण्य फल होते हैं तभी हमें बाबा महाकाल के इस प्रकार से दर्शन हो पाते हैं। तीन दिन बाद भी एक विशेष संयोग बनने वाला है जब 550 वर्षों बाद भगवान श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा के रूप में अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। मैंने आज बाबा महाकाल से कामना की है कि मध्यप्रदेश की समृद्धि बढ़ती रहे। मध्यप्रदेश इसी तरह विकास के रास्ते पर चलता रहे।

बाबा महाकाल की भक्ति मे लीन दिखे अभिनेता सुनील शेट्टी

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ अभिनेता सुनील शेट्टी भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। भस्म आरती देखने के बाद उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद में अन्य मंदिरों के दर्शन कर यहां से रवाना हो गए। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मंदिर की सभी व्यवस्थाएं सिस्टमैटिक है। हम यही चाहते हैं कि जब भी भगवान के दर्शन करने पहुंचे तो हमारा मन उनकी भक्ति में रम जाए। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान मेरी आंखों से आंसू आ गए। बाबा महाकाल की यह आरती देखकर बहुत प्रसन्न हूं।