#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, क्विंटन डिकॉक और क्लासेन ने किया कमाल

124

वनडे विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज शानदार लय में चल रहे हैं। यह टीम वनडे में लगातार सात मुकाबलों में 300 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने इसी टूर्नामेंट में वनडे विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है। अपने पांचवें मुकाबले में भी दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की और बांग्लादेश के खिलाफ 382 रन बनाए। इस मैच में भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। दक्षिण अफ्रीका क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में 140 गेंद में 174 रन बनाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह विश्व कप में तीन शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर हैं। इस मामले में कुमार संगकारा चार शतक के साथ सबसे आगे हैं। डिकॉक तीन शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दो शतक लगाने वाले एबी डिविलियर्स और जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर दूसरे स्थान पर हैं। डिकॉक के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत में जब भी 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है, उसे शतक में बदलने में सफल रहे हैं।

Quinton De kock and Heinrich klaasen records in SA vs BAN Match in ODI WC 2023
एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में भारत के रोहित शर्मा सबसे आगे हैं, जिन्होंने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। वहीं, 2015 में कुमार संगकारा ने चार शतक लगाए थे। मार्क वॉ, सौरव गांगुली, मैथ्यू हेडन, डेविड वॉर्नर और क्विंटन डिकॉक एक विश्व कप में तीन शतक लगा चुके हैं। विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी डिकॉक दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। विश्व कप में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ एबी डिविलियर्स (चार शतक) ने लगाए हैं। डिकॉक ने तीन, हर्षल गिब्स ने दो, हाशिम अमला दो और फाफ डु प्लेसिस ने भी दो विश्व कप शतक लगाए हैं।
इस विश्व कप में 11-40 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका ने इस विश्व कप में 11 से 40 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की है। इसका श्रेय हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम को जाता है। अपने पहले मैच में अफ्रीकी टीम ने 11-40 ओवर में दो विकेट खोकर 243 रन बना दिए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट खोकर 179 रन और नीदरलैंड के खिलाफ सात विकेट खोकर 143 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट खोकर 197 रन। बांग्लादेश के खिलाफ एक विकेट खोकर 194 रन बनाए। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका ने पांच मुकाबलों में 11-40 ओवरों में 6.37 के रन रेट से 956 रन बनाए। इसमें 84 चौके और 23 छक्के शामिल हैं।

219 Comments

  1. Этот обзорный материал предоставляет информационно насыщенные данные, касающиеся актуальных тем. Мы стремимся сделать информацию доступной и структурированной, чтобы читатели могли легко ориентироваться в наших выводах. Познайте новое с нашим обзором!
    Изучить вопрос глубже – https://narko-zakodirovat1.ru/

  2. Эта разъяснительная статья содержит простые и доступные разъяснения по актуальным вопросам. Мы стремимся сделать информацию понятной для широкой аудитории, чтобы каждый смог разобраться в предмете и извлечь из него максимум пользы.
    Исследовать вопрос подробнее – https://narko-zakodirovat1.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *