#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत से टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान को नुकसान

325

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज बुधवार को खत्म हो गई। श्रीलंका ने मेजबानों के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा बदलाव किया। इससे पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान हुआ है जबकि भारत की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा। श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच को पांचवें दिन 192 रन से जीत लिया। इससे पहले टीम ने पहला मुकाबला 328 रन से जीता था। श्रीलंका इस जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले टीम 33.33 अंक प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर थी। दूसरे मैच में जीत के साथ टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। श्रीलंका का अंक प्रतिशत 50 का हो गया है। वहीं, पाकिस्तान 36.66 के अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है। श्रीलंका ने चार मैचों में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं, पाकिस्तान ने पांच मैच खेले जिसमें उसे दो में जीत मिली।
भारत शीर्ष पर काबिज
श्रीलंका की जीत से भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारत नौ मैचों में छह जीत के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। टीम इंडिया का अंक प्रतिशत 68.51 का है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसका अंक प्रतिशत 62.50 का है। वहीं, तीसरे स्थान पर छह मैचों में तीन जीत के साथ न्यूजीलैंड है जिसका अंक प्रतिशत 50 का है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम पांचवें स्थान से छठे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादश की टीम सातवें स्थान से खिसक कर आठवें पायदान पर पहुंच गई है। उसका अंक प्रतिशत 25 है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 भारत 9 6 2 1 74 68.51
2 ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 90 62.50
3 न्यूजीलैंड 6 3 3 0 36 50.00
4 श्रीलंका 4 2 2 0 24 50.00
5 पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
6 वेस्टइंडीज 4 1 2 1 16 33.33
7 दक्षिण अफ्रीका 4 1 3 0 12 25.00
8 बांग्लादेश 4 1 3 0 12 25.00
9 इंग्लैंड 10 3 6 1 21 17.50