#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘बाबरी मस्जिद को मुसलमानों से छीना गया’, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भड़के ओवैसी

55

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उद्धाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम नगरी को सजाया जा रहा है। जहां एक तरफ लोग राम भक्ति में सराबोर हैं। वहीं दूसरी ओर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार राम मंदिर के निर्माण को लेकर सत्ता और विपक्ष पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भारतीय मुसलमानों से बाबरी मस्जिद को योजनाबद्ध तरीके से छीना गया है। दरअसल, ओवैसी कर्नाटक के कलाबुर्गी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मुसलमानों ने 500 साल तक बाबरी मस्जिद में नमाज अदा की। जब कांग्रेस के जीबी पंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब रात के अंधेरे में मस्जिद के अंदर मूर्तियां रख दी गई थीं। बाद में इन्हें हटाया भी नहीं गया। ये मेरी मस्जिद है और हमेशा रहेगी।’
महात्मा गांधी कभी नहीं बोले
उन्होंने आगे कहा कि नायर उस समय अयोध्या के कलेक्टर थे। उन्होंने मस्जिद बंद कराकर वहां पर पूजा करने लगे। जब विहिप का गठन हुआ था तब राम मंदिर का अस्तित्व नहीं था। महात्मा गांधी ने कभी राम मंदिर के बारे में कुछ नहीं कहा। बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से बाबरी मस्जिद को भारतीय मुसलमानों से छीन लिया गया। उन्होंने कहा, ‘अगर जीबी पंत ने उन मूर्तियों को हटा दिया होता और 1992 में मस्जिद को ध्वस्त नहीं किया गया होता, तो क्या हमें इन चीजों को देखना पड़ता?  हमारे कई सवाल हैं, जिनके कोई जवाब नहीं दे रहा है।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जो भारत गठबंधन में भी हैं, का कहना है कि हम हर मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन करेंगे। इस बारे में कोई कुछ नहीं बोलता क्योंकि वे सभी बहुसंख्यक समुदाय के वोटों को निशाना बनाने में व्यस्त हैं।’