#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैनरबाजी! अमित शाह की फोटो कर दी गायब

152

 नागपुर

पिछले कई दिनों से चल रहे राजनीतिक भूचाल के बाद शिंदे की सरकार सत्ता में आई है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे, ऐसी आशा-अपेक्षा भाजपा कार्यकर्ताओं को थी। लेकिन पार्टी के वरिष्ठों ने फडणवीस की बजाय शिवसेना से बगावत करके भाजपा से हाथ मिलानेवाले एकनाथ शिंदे का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे किया। इसकी वजह से राज्यभर के भाजपा के समर्थकों को बड़ा झटका लगा। बता दें कि पार्टी के वरिष्ठों के इस पैâसले पर अब खुले तौर पर नाराजगी व्यक्त की जा रही है।
बता दें कि नागपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नाराजगी व्यक्त की जा रही है। देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर अभिनंदन करनेवाले बैनर से भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमित शाह की फोटो ही गायब कर दी।
गौरतलब है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को यह विश्वास था कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा लेकिन अचानक मुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा फडणवीस ने कर दी और एकाएक सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जोर का झटका लग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुमान है कि इन सभी के पीछे अमित शाह का हाथ है। इसी बात से नागपुर में फडणवीस के समर्थक नाराज बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि नागपुर में अभिनंदन कार्यक्रम में लगे बैनर में नरेंद्र मोदी, जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी और चंद्रकांत पाटील की तो फोटो लगी थी लेकिन उस बैनर से अगर किसी की फोटो गायब थी तो वो थे अमित शाह। यही वजह है कि इस बैनर को देख सभी आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। नागपुर के पूर्व महापौर संदीप जोशी ने इस बैनर को लगवाया था। जब उनसे इस बैनर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस बैनर में पार्टी के प्रोटोकॉल के अनुसार नेताओं की फोटो लगाई गई है। बहरहाल ये बात तो साफ है कि भाजपा समर्थक देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर अमित शाह से नाराज तो जरूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *