#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मंकीपॉक्स आया खतरा लाया! ७५ देशों में फैला संक्रमण

310

मुंबई

कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स न केवल तेजी से फैल रहा है, बल्कि लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। आलम यह है कि यह विश्व के ७५ देशों में १६,००० लोगों को संक्रमित कर चुका है। इसकी रफ्तार के साथ बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ऑधानोम गेब्रेयसस ने कहा है कि मंकीपॉक्स का प्रकोप एक प्रमुख चिंता का विषय है। टेड्रोस ने यह भी कहा कि इस समय मंकीपॉक्स का प्रकोप समलैंगिक पुरुषों में हो रहा है। बता दें कि हिंदुस्थान में भी चार मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख के मुताबिक कोरोना की तरह मंकीपॉक्स को उचित उपाय योजनाओं से रोका जा सकता है। इस बीच डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह के मुताबिक पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने वालों में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीमारी के ज्यादातर मामले उन पुरुषों में देखे जाते हैं, जो पुरुषों के साथ सेक्स करते हैं। फिलहाल ७५ देशों में मंकीपॉक्स के १६,००० से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में मंकीपॉक्स के पांच मामले, हिंदुस्थान में चार और थाईलैंड में एक मामला सामने आया है। हिंदुस्थान में मध्य पूर्व से लौटे नागरिकों में ऐसे मामले हैं लेकिन इनमें से एक मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। थाईलैंड में रहने वाला एक विदेशी मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज मिला है। इससे स्वास्थ्य तंत्र सतर्क हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि मंकीपॉक्स दिल्ली में प्रवेश कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दिल्ली में ३१ वर्षीय मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *