#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र: पालघर की फैक्टरी में उपद्रव, 19 पुलिकर्मी घायल; 12 वाहनों में तोड़फोड़

550

महाराष्ट्र के पालघर में एक फैक्टरी में हुए उपद्रव में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं 12 वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, यह घटना तब हुई जब फैक्टरी में भीड़ ने हमला किया और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची थी। इस मामले में अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, पालघर के बोइसर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में मजदूर संगठन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है। शनिवार को यूनियन के 100 से ज्यादा लोगों ने फैक्टरी हमला कर दिया और यहां काम कर रहे श्रमिकों और अधिकारियों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान परिसर में तोड़फोड़ भी गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उपद्रवियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पालघर पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया  इस हमले में 19 पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची है। वहीं पुलिस के 12 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि, इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थिति अभी नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *