मुंबई, मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 6 ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को 24 किलो चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुंबई के दहिसर चेकनाका के पास हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक यह ड्रग्स राजस्थान से सड़क के रास्ते मुंबई लाई जा रही थी। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत एक करोड़ 44 लाख रुपए बताई जा रही है।
गैंग में महिला शामिल
क्राइम ब्रांच के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से दो पुरुष और दो महिलाओं का समावेश है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मुंबई के पवई इलाके के रहने वाले हैं। मुखबिरों की गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने दहिसर चेक नाके के पास मुंबई की तरफ आने वाले रास्ते पर जाल बिछाकर यह गिरफ्तारी की है। मुंबई पुलिस की टीम काफी समय तक तस्करों का चेक नाका पर इंतजार कर रही थी। और जैसे ही तस्कर वहां पहुंचे उन्हें धर दबोचा गया।
21 करोड़ की हेरोइन जब्त
इसके पहले भी नारकोरोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी ड्रग्स स्मगलर पर कार्रवाई कर चुका है। कुछ दिन पहले डीसीपी दत्ता नलावड़े की टीम ने 7 किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त किया था। जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपए के आसपास थी। खास बात यह है कि इस ड्रग्स को भी राजस्थान से मुंबई लाया गया था। इस मामले में पुलिस एक 53 साल की बुजुर्ग महिला को गिरफ्ता किया था।
इस महिला की गिरफ्तारी के बाद जांच में पता चला था कि महिला को ड्रग्स राजस्थान के प्रतापगढ़ से भेजा गया था। और वह इसे मुंबई में किसी व्यक्ति को बेचने वाली थी। हालांकि महिला ड्रग्स बेच पाती उसके पहले ही उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।