
दशहरा की सुबह यानी पांच अक्तूबर को बांद्रा वर्ली सी लिंक पर चार कार और एंबुलेंस की एक साथ भीषण टक्कर हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार इस मामले में एक एसयूवी चालक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने 5 अक्तूबर को बांद्रा वर्ली सी लिंक पर तीन अन्य कारों और एक एम्बुलेंस को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ घायल हो गए। आरोपी की पहचान इरफान अब्दुल रहीम बेलकिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसके घायलों को लेने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था। साथ ही कुछ वाहन भी सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसके बाद वहां एक तेज गति से आ रही SUV ने एंबुलेंस और वहां खड़े वाहनों को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद वहां राहत बचाव की टीम पहुंची। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ हों। इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सभी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है।
Если ищете бонусы, скачайте 1xslots apk и начните выигрывать с первого дня.
Для тренировки без риска выберите лаки джет демоверсия.
Приложения для ставок на спорт доступны для всех — просто скачайте БК на Android и начните делать ставки
Ищете простой способ заработать? играть в Lucky jet — это ваш выбор.
Download 888Starz Bet for premium sports betting on Android.
закачать приложения онлайн казино https://www.tattoodesign4u.com/luchshie-onlajn-kazino-igrat-online-casino-na-3/
закачать приложения онлайн казино https://koalainsulation-northbrowardboca.com/pin-up-casino-oficialnyj-sajt-v-rossii-7/
Играйте в любое время, скачав 1xslots apk на ваш смартфон.
Как работает 1xSlots https://bodegascrial.es/pags/?1xslots-descargar-android-ios.html
Установите 1xslots приложение на андроид и играйте без ограничений.
Всё об азартных играх на 1xSlots https://davisa.es/page/1xslots-casino-argentina.html
Исследуй 1xSlots https://nodosde.gob.ar/pgs/1xslots-descargar_1.html
Descargar 1xslots casino https://antiguedadeselrodeo.com.ar/pages/1xslots-argentina.html
Handleiding voor CorgiSlot casino https://welling.domains.unf.edu/member.php?action=profile&uid=4198
Щ‚Щ… ШЁШ§Щ„ШЇШ®Щ€Щ„ ШҐЩ„Щ‰ https://888starz-egypt.online/ Щ„Щ„ШШµЩ€Щ„ Ш№Щ„Щ‰ ШЄШ¬Ш±ШЁШ© Щ…Ш±Ш§Щ‡Щ†Ш§ШЄ Щ…Щ…ЩЉШІШ© Щ€ШґШ§Щ…Щ„Ш©. Щ„Ш§ ШЄЩЃЩ€ШЄ Ш§Щ„Ш№Ш±Щ€Ш¶.