#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुंबई लोकल में महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

323

मुंबई में लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय उसी के साथ बदसलूकी की। महिला ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर किया। सोशल मीडिया में बात आने के बाद लोगों ने पुलिस पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 43 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। मुंबई के जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिहारीलाल यादव को मध्य मुंबई के उपनगरीय महालक्ष्मी से पकड़ा है। आरोपी बिहारीलाल यादव का आपराधिक रिकॉर्ड है जिसे अक्टूबर 2021 में भी गिरफ्तार किया गया था। घटना बुधवार सुबह की है जब महिला वकील कॉटन ग्रीन स्टेशन से हार्बर लाइन ट्रेन से जोगेश्वरी स्टेशन जा रही थी। तभी आरोपी यादव महिला प्रथम श्रेणी डिब्बे में सवार हुआ और महिला को अकेली पाकर छेड़खानी करने लगा। प्राथमिकी के अनुसार जब ट्रेन जोगेश्वरी स्टेशन पर रुकी तो वह भाग गया। अधिकारी ने कहा कि जीआरपी ने चार टीमों का गठन किया, जिसमें से एक टीम ने आदतन अपराधियों की जांच की। जांच के दौरान यादव की फोटो शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए विवरण से मेल खाती थी। जीआरपी की एक टीम बाद में पड़ोसी ठाणे जिले के कलवा में यादव के घर गई। जिसके बाद मुंबई के उपनगरीय महालक्ष्मी से गिरफ्तार किया गया। महिला ने ट्वीट कर बताया कि मैं रोते हुए अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन गई। वहां पर थाने में मौजूद पुलिस प्रभारी  से बात की और महिला कांस्टेबल को बुलाने को कहा। उन्हें बताया कि मेरे साथ छेड़छाड़ की गई है।  पीड़िता ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुलिस कर्मी ने मुझसे पूछा कि छेड़खानी क्या होती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे घटना को तीन-चार बार बताने के लिए कहा गया था और आखिरकार अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में तीन घंटे के बाद उसका बयान दर्ज किया गया। बाद में जीआरपी ने खेद जताया। ट्वीट कर जीआरपी ने कहा कि महोदया, आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। जांच चल रही है और हम पूरे दिन आपके सहयोग की सराहना करते हैं। रेलवे पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला से पुलिस अधिकारियों के गलत व्यवहार को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *