#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुश्किल में फंसे एनसीपी नेता छगन भुजबल, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज

214

एनसीपी नेता छगन भुजबल और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार भुजबल और दो लोगों ने उसे उस समय जान से मारने की धमकी दी जब उसने दो विवादित वीडियो फॉरवर्ड कर दिया जिसमें भुजबल हिंदू धर्म के खिलाफ बोल रहे थे। दरअसल, भुजगल ने इसी सप्ताह मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांग की थी कि स्कूलों में सावित्री बाई फुले, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज, भाऊराव पाटिल और भीमराव अंबेडकर जैसे समाज सुधारकों के चित्र प्रदर्शित किए जाएं। राकांपा नेता ने कहा था, इन समाज सुधारकों के बजाय स्कूलों में देवी सरस्वती और शारदा के चित्रों को प्रदर्शित किया जाता है। हमने उन्हें देखा भी नहीं है और उन्होंने हमें कुछ सिखाया भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा था कि तीन फीसदी लोगों ने हमें शिक्षा से दूर रखा है। हम उनके सामने प्रार्थना क्यों करें? पूर्व मंत्री के बयान पर शिंदे और फडणवीस दोनों ने कहा कि स्कूलों से देवी के चित्र नहीं हटाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने नासिक में संवाददाताओं से कहा- कोई तस्वीर नहीं हटाई जाएगी। कुछ लोग (भुजगल) कुछ भी महसूस कर सकते हैं। हम उनकी मर्जी के हिसाब कुछ भी नहीं करेंगे। आम लोग जो चाहेंगे, वो करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *