#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

यूट्यूबर के जगन्नाथ मंदिर जाने पर हुआ विवाद, काम्या जानी ने दी सफाई- मैंने कभी बीफ नहीं खाया

82

मशहूर यूट्यूबर काम्या जानी ने हाल ही में पुरी के जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया था और वहां हो रहे पुनर्द्धार कामों की जानकारी दी थी। इस दौरान उनके साथ नौकरशाह से राजनेता बने बीजद नेता वीके पंडियन भी दिखाई दिए थे। इस पर ओडिशा की भाजपा ईकाई ने बीजद पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक बीफ खाने वाले और उसे प्रमोट करने वाले व्यक्ति की जगन्नाथ मंदिर में एंट्री कराई। हालांकि अब इसे लेकर काम्या जानी ने सफाई दी है और कहा है कि वह एक हिंदू हैं और उन्होंने कभी बीफ नहीं खाया है। काम्या जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ‘जगन्नाथ मंदिर जाने का उनका उद्देश्य भगवान जगन्नाथ आशीर्वाद लेना और मंदिर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देना था। मैं एक हिंदू हूं और मैंने कभी बीफ नहीं खाया है और ना ही कभी लोगों को बीफ खाने के लिए प्रेरित किया है। ताजा विवाद के चलते सच्चाई को सामने लाया जरूरी था। यह एक घटना मेरे देश के प्रति सम्मान को नहीं हिला सकती और मुझे भारतीय होने पर गर्व है।’

काम्या जानी के पुराने वीडियो से हुआ विवाद
दरअसल काम्या जानी ने बीते दिनों केरल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिसमें काम्या केरल के एक ढाबे में खाना खाते दिखाईं दी थी। वह ढाबा अपने बीफ आइटम के लिए प्रसिद्ध है और काम्या ने अपने वीडियो में इसकी जानकारी दी थी। काम्या ने उस ढाबे में खाना भी खाया। इसे लेकर ही विवाद हुआ और भाजपा ने काम्या पर बीफ खाने और इसे प्रमोट करने का आरोप लगाया। हालांकि अब काम्या ने साफ किया है कि उन्होंने ढाबे में बीफ नहीं खाया था और पहले भी कभी नहीं खाया। काम्या ने इसके वीडियो सबूत भी दिए।