#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे, गंगा आरती कर योग महोत्सव में हुए शामिल

60

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और उनकी अभिनेत्री पत्नी पत्रलेखा स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। जहां वह गंगा आरती और अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल हुए। साथ ही उत्तराखंड के मिलेट्स का आनंद भी लिया।राजकुमार राव ने कहा कि वह परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में सम्मिलित होने आए थे। लेकिन यहां योग का महोत्सव चल रहा है। जिसके चलते अब वह भी विश्व के 75 देशों से आए साधकों के साथ योग की विधाएं सीख रहे हैं। इतने देशों के लोगों का विश्वास जीतना, उन्हें सुरक्षित रूप से एक सप्ताह तक प्रेम से रखना अद्भुत है। उन्हें भारतीय ज्ञान, योग, ध्यान और संस्कृति के दर्शन कराना वास्तव में भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी सेवा है। अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा कि गंगा आरती का दो दिनों का अनुभव अद्भुत रहा। हम योग महोत्सव में सात दिन हिस्सा लेने का प्रयास करेंगे। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दोनों कलाकारों को फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।