#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

साउथ के ‘भगवान’ रजनीकांत मना रहे हैं 70वां जन्मदिन

746

मुंबई। मेगास्टार रजनीकांत (Rajinikanth) आज अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत ने ना केवल दक्षिणी सिनेमा में बल्कि बॉलीवुड में भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रजनीकांत ने अपनी स्टाइल और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। रजनीकांत के फैंस को उनका स्टाइल हमेशा से पसंद रहा है। फिर चाहे वह चश्मा पहनने का अंदाज हो, सिगरेट जलाना, कंधे पर स्टोल फ्लिप करना या कांफिडेंस से भरी रजनीकांत की चाल। दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर देश विदेश से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

खास बात यह कि रजनीकांत मराठी हैं और खुद तमिल नहीं होते हुए भी तमिल सुपरस्टार हैं। तमिल के अलावा उन्होंने कई भाषाओं हिंदी और कन्नड फिल्मों में भी अभिनय किया है। रजनीकांत ने हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उन्हें कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा- प्यारे रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान करे आप हमेशा स्वस्थ रहें और लंबी उम्र तक जिएं।

वहीं दिग्गज म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने लिखा- सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उनके फैन्स की तरफ से ये CDP जारी करते हुए मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

इसके अलावा साउथ के ही एक्टर वेंकट प्रभु ने रजनीकांत के जन्मदिन पर लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं थलाइवा।

तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने रजनीकांत को विश करते हुए लिखा, अपने निरंतर काम करते रहने और गजब की प्रतिभा की वजह से रजनी ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *