#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘INDIA गठबंधन अन्याय के खिलाफ लड़ेगा’, बंगाल में TMC के अकेले उतरने के फैसले पर बोले राहुल

63

बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के तृणमूल कांग्रेस के फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देशभर में अन्याय के खिलाफ लड़ने में विपक्षी गठबंधन की एकता पर भरोसा जताया है।
राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया
राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से कूचबिहार के बक्शीरहाट के जरिए पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुका है। बंगाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी का स्वागत किया। कूचबिहार में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, भाजपा और आरएसएस मिलकर देश भर मे नफरत को बढ़ावा देने के साथ हिंसा फैला रही है। उन्होंने आगे कहा, इस यात्रा में ‘न्याय’ शब्द इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि पूरे देश में अन्याय का बोलबाला है। इंडिया गठबंधन पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगी। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के टीएमसी के फैसले ने इंडिया गठबंधन में हलचल पैदा कर दी है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के इस फैसले ने कांग्रेस को सुलाह का रुख अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा, ममता बनर्जी के बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है। सीपीआई(एम) और वामपंथी पार्टियों का राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, टीएमसी ने इस यात्रा के लिए जानकारी न देने का हवाला देते हुए इससे दूर रहने का फैसला किया है। बंगाल में राहुल गांधी पांच दिनों में छह लोकसभा क्षेत्र दार्जिलिंग, रायगंज, उत्तरी और दक्षिणी मालदा का दौरा करेंगे। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में राहुल गांधी का यह पहला दौरा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई थी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 15 राज्यों के 110 जिलों को 67 दिनों में कवर करने वाली है। इस यात्रा का समापन मुंबई में 20 मार्च को होगा।